दिवाली का त्योहार हो और खाने की टेबल पर कुछ खास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! आमतौर पर दिवाली के मौके पर घरों में पूड़ी, सब्जी और मिठाइयां बनाई जाती हैं। लेकिन इस बार आप अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आलू और हरे मटर से बनी कुरकुरी और खस्ता कचौड़ी आपके दिवाली लंच का स्वाद बढ़ा सकती है।
खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। गरमा-गरम आलू-मटर कचौड़ी को रसेदार आलू की सब्जी के साथ परोसने पर खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
आलू-मटर कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए:
- 2 कप मैदा या गेहूं का आटा
- 4 बड़े चम्मच घी या तेल
- आधा चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
स्टफिंग के लिए:
- 2 मध्यम आकार के उबले आलू
- 1 कप हरे मटर
- जीरा और सौंफ
- अदरक और हरी मिर्च
- धनिया पाउडर
- अमचूर पाउडर
- गरम मसाला
- हींग और हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
ऐसे बनाएं खस्ता आलू-मटर कचौड़ी
1. आटा तैयार करें: सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, अजवाइन और नमक डालें। इसमें घी या तेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
2. तैयार करें स्वादिष्ट स्टफिंग: एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सौंफ, हींग और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। अब दरदरे पिसे मटर और मैश किए हुए आलू डाल दें। इसके बाद धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक मिलाकर अच्छी तरह भून लें।





