लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज होने लगी है। चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन की चर्चा ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
मुस्लिम-दलित मतदाताओं पर नजर
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की भूमिका काफी अहम रही है। समाजवादी पार्टी को मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन मिलता रहा है, जबकि दलित वोट बहुजन समाज पार्टी की पारंपरिक जमीन माना जाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर दोनों नेता अपने-अपने समर्थक वर्गों को एक साथ लाने में सफल होते हैं, तो कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
सपा के समीकरण पर असर की चर्चा
चर्चा है कि ऐसा गठबंधन समाजवादी पार्टी के पारंपरिक समीकरण पर असर डाल सकता है। हालांकि अभी तक दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।


