'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज के 45 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म अपने सातवें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सातवें वीकेंड में ऐसा कलेक्शन किया है, जिसने हिंदी सिनेमा की कई बड़ी…
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज के 45 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म अपने सातवें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सातवें वीकेंड में ऐसा कलेक्शन किया है, जिसने हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
7वें वीकेंड में 28.5 करोड़ की कमाई
कोईमोई के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अपने सातवें वीकेंड में करीब 28.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने सातवें वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में नया रिकॉर्ड कायम किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक सातवें वीकेंड के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ ने 9.95 करोड़, ‘स्त्री 2’ ने 6.04 करोड़, ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने 5 करोड़, ‘छावा’ ने 4.55 करोड़, ‘दृश्यम 2’ ने 4.31 करोड़, ‘गदर 2’ ने 2.80 करोड़ और ‘दंगल’ ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘हनुमान अंश’ का 28.5 करोड़ का सातवें वीकेंड का आंकड़ा इन सभी फिल्मों के बताए गए कलेक्शन से ज्यादा है।
271 करोड़ के पार पहुंचा इंडिया नेट कलेक्शन
कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार, करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने भारत में अब तक 271.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती दौर में फिल्म की कमाई धीमी रही, लेकिन बाद में दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म की कमाई में तेजी आई।
रिपोर्ट में फिल्म के मुनाफे को बजट के मुकाबले बेहद ज्यादा बताया गया है। फिल्म के जल्द ही 350 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
बाबा नीम करौली के जीवन से प्रेरित कहानी
‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करौली के जीवन से प्रेरित बताई गई है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी भी शामिल हैं। सिनेमाघरों में लंबे समय से बनी हुई ‘हनुमान अंश’ की पकड़ और सातवें वीकेंड का कलेक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को चर्चा में बनाए हुए है।