
#एलपीजी

जालौन में 52,583 घरों की रसोई गैस बंद: ई-केवाईसी न होने पर रुकी सप्लाई, ऐसे शुरू कराएं
जालौन जिले में ई-केवाईसी की 30 सितंबर की आखिरी तारीख निकलने के बाद 52,583 एलपीजी उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई रोक दी गई है। जिले में कुल 3,49,668 उपभोक्ता हैं। कई बुजुर्गों का अंगूठा और आंख की पुतली स्कैन न होने से वे केवाईसी नहीं करा पा रहे।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
त्योहारों से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, दिल्ली में 2,810 रुपये हुआ दाम
त्योहारों से पहले 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गया है। सितंबर में इसका दाम 2,747.50 रुपये था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
बुलंदशहर: ई-केवाईसी न कराने पर एक लाख से ज़्यादा घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक, सिलेंडर बुकिंग बंद
ई-केवाईसी की 30 सितंबर की समय सीमा खत्म होने के बाद बुलंदशहर में एक लाख से ज़्यादा घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। जिले में 91 एजेंसियों के करीब 10 लाख कनेक्शन हैं। ब्लॉक कनेक्शन वाले उपभोक्ता गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी कराकर कनेक्शन फिर चालू करा सकते हैं।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क


