जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नदी में बह रहे या किनारे पर दिखाई देने वाले किसी भी एलपीजी सिलेंडर को छूने, उठाने या अपने कब्जे में लेने की कोशिश बिल्कुल न करें। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गए हों या उनमें गैस का रिसाव हो रहा हो, तो वे गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे किसी भी सिलेंडर की जानकारी तुरंत प्रशासन, पुलिस या संबंधित गैस एजेंसी को देने की अपील की गई है, ताकि विशेषज्ञ टीम सुरक्षित तरीके से उन्हें बरामद कर सके।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी संदिग्ध या बहते हुए सिलेंडर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बिना अनुमति उसके पास न जाएं।







