जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। महिला सिपाही मीनाक्षी को थाने तक ले जाने वाले पुलिस कर्मी की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वो सिपाही कौन था।यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भले ही जेल चली गई हो, लेकिन इस पूरे मामले की अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो घटना के दिन महिला सिपाही को एक पुलिस कर्मी थाने तक ले गया था। गठित एसआईटी उस पुलिस कर्मी की तलाश कर रही है। , पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर की मौत कैसे हुई। इसकी जांच करने के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की थाना परिसर स्थित अपने आवास में शुक्रवार को पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी मौत केस में नया मोड़: लेडी कांस्टेबल को छोड़ने आए सिपाही की पहचान पर सवाल
जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। महिला सिपाही मीनाक्षी को थाने तक ले जाने वाले पुलिस कर्मी की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वो सिपाही कौन था।यूपी के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की
Vimlesh Kumar • प्रधान संपादक, लखनऊ
1 मिनट

ये भी पढ़ें
और देखें →जालौन
जालौन: नवरात्रि-दशहरा पर माधौगढ़ में पीस कमेटी बैठक, विसर्जन-पंडाल सुरक्षा पर निर्देश
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
जालौन
जालौन में 52,583 घरों की रसोई गैस बंद: ई-केवाईसी न होने पर रुकी सप्लाई, ऐसे शुरू कराएं
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
जालौन
जालौन: पाइपलाइन के लिए खोदी गई 229 किमी सड़कों की होगी मरम्मत, 10 दिन का विशेष अभियान
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क




