मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए पहले से ऑनलाइन मर्डर वेपन मंगाया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद नहाकर अपने शरीर से खून के निशान साफ किए और खून से सने कपड़ों को नाली में बहा दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने हत्या की पूरी योजना पहले से बनाई थी। ऑनलाइन खरीदे गए हथियार का इस्तेमाल कर उसने पत्नी की जान ले ली। वारदात के बाद वह सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उस पर शक गहराया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मृतका की बेटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसकी मां को इंसाफ मिलना चाहिए और उसके पिता को उनके अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बेटी के बयान ने पूरे मामले को और भावुक बना दिया है।







