बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, कंधार समेत 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार, 24 सितंबर को अफगानिस्तान के अंदर 10 ठिकानों पर हवाई और ड्रोन हमले किए। इनमें दक्षिणी अफगानिस्तान का कंधार भी शामिल है, जहां तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर का घर है। AFP के…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, कंधार समेत 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार, 24 सितंबर को अफगानिस्तान के अंदर 10 ठिकानों पर हवाई और ड्रोन हमले किए। इनमें दक्षिणी अफगानिस्तान का कंधार भी शामिल है, जहां तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर का घर है। AFP के मुताबिक, कंधार के एक स्थानीय निवासी ने रात में लड़ाकू विमान की आवाज सुनने और उसके बाद जोरदार धमाके की बात कही। हमले के बाद शहर के एक हिस्से में आग और धुआं दिखाई दिया।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 स्थानों पर “सटीक हवाई और ड्रोन हमले” किए। उनके मुताबिक, कार्रवाई उन कथित सैन्य ठिकानों तक सीमित थी, जिनका पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की कोशिशों से सीधा संबंध था। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों से उसके खिलाफ हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

AFP के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने अफगान सेना की 203वीं मंसूरी कोर को भी निशाना बनाया। पक्तिया के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद रसूल अहमदी ने हमले की पुष्टि की, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी। पड़ोसी खोस्त प्रांत में भी हमले की सूचना सामने आई है।

इस नए हमले में कितने लोगों की मौत हुई या कितने घायल हुए, इसकी तत्काल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले 21 सितंबर को पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में अलग-अलग ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर 28 आतंकियों को मारने का दावा किया था। वहीं अफगान अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र ने उन्हीं हमलों में तीन नागरिकों के मारे जाने और चार लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

दोनों देशों के बीच विवाद का प्रमुख मुद्दा सीमा पार आतंकवाद है। पाकिस्तान अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य सशस्त्र समूहों पर अपने यहां हमलों का आरोप लगाता है। अफगान तालिबान इन आरोपों को खारिज करता है और पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता है। इसी तनाव के चलते दोनों देशों के बीच पहले भी सीमा पार हवाई हमले और सैन्य टकराव हो चुके हैं।

फरवरी के अंत में दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था, जिसमें कंधार और काबुल तक हमले पहुंचे थे। मार्च में युद्धविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन सुरक्षा और आतंकवादी गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →