भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने महज 5 ओवर में 58 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्री चरणी ने
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने महज 5 ओवर में 58 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
श्री चरणी ने गेंद से मचाया कहर
जापान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर जापान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने दो मेडन ओवर भी किए। वहीं शेफाली वर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
जापान की ओर से केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए पूरी टीम को 57 रन पर समेट दिया।
शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जरूर थोड़ी लड़खड़ाई। गुनालन कमालिनी खाता नहीं खोल सकीं, जबकि भारती फूलमाली 6 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला और महज 15 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेल दी। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरी ओर ऋचा घोष ने 6 गेंदों में 12 रन बनाकर उनका साथ दिया।
भारत ने सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाएंगे।
भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की नजरें अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।