केरल के युवा AI इनोवेटर राउल जॉन अजू इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ‘AI Kid of India’ के नाम से मशहूर राउल ने मॉस्को में आयोजित AI Journey 2026 सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी ली, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। महज 9 साल की उम्र में वीडियो बनाने से शुरू हुआ उनका सफर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में नई पहचान बना चुका है। राउल ने 12 साल की उम्र में अपना पहला रोबोट बनाया था और वह कई AI टूल विकसित कर चुके हैं। पुतिन के साथ तस्वीर साझा करते हुए राउल ने अपने इस अनुभव को सपने जैसा बताया और कहा कि इस सम्मेलन में दुनिया के कई विशेषज्ञों से मिलकर उन्हें सीखने के लिए बहुत कुछ मिला है।