मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग

असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह 4:23 बजे, 33 किलोमीटर की गहराई में आया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

P
Pawan Kumar

1 मिनट नगांव

शेयर करें:
असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग
असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नगांव। असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 रही और यह सुबह 4:23:47 बजे आया। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 33 किलोमीटर नीचे था।

झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि, अब तक किसी तरह के **जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं  है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले शनिवार शाम को भी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से करीब 3 किलोमीटर दूर और जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया गया था। गुवाहाटी समेत कई इलाकों में इसके झटके महसूस हुए थे।

पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। असम और आसपास के राज्यों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप की तीव्रता के साथ उसकी गहराई और केंद्र से दूरी भी उसके प्रभाव को प्रभावित करती है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →