बागपत। जिले की ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में तीन बड़े काम मंजूर हुए हैं। सबसे बड़ी सौगात धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी मार्ग को मिली है, जिसके चौड़ीकरण के लिए 8.27 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें से 3.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी हो चुकी है।
20 से ज़्यादा गांवों को फायदा
यह सड़क 20 से ज़्यादा गांवों को जोड़ती है। संकरी होने के कारण यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े वाहनों के आने-जाने में परेशानी होती है। चौड़ीकरण के बाद किसानों को मंडी और लोगों को कस्बे तक पहुंचने में आसानी होगी।
चौड़ीकरण का प्रस्ताव विधायक योगेश धामा ने रखा था। उनके प्रतिनिधि गौरव यादव ने बताया कि बजट जारी हो गया है और चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने भी काम जल्द शुरू कराने की बात कही।




