बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

Banda MP News: चार मछुआरों की रिहाई की मांग कर रहे परिजन, सांसद निषाद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Banda MP News: बांदा में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जिलाधिकारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान की कराची स्थित लांडी जेल में बंद जिले के चार गरीब मछुआरों की रिहाई की मांग की है। ये सभी मछुआरे अक्टूबर 2021 से पाकिस्तान की जेल में कैद हैं।…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
Banda MP News: चार मछुआरों की रिहाई की मांग कर रहे परिजन, सांसद निषाद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Banda MP News: बांदा में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जिलाधिकारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान की कराची स्थित लांडी जेल में बंद जिले के चार गरीब मछुआरों की रिहाई की मांग की है। ये सभी मछुआरे अक्टूबर 2021 से पाकिस्तान की जेल में कैद हैं।

चारों मछुआरों के परिवारों ने लगाई गुहार

सांसद निषाद ने डीएम को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि परिजनों ने अपने-अपने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए हैं, जिनका अवलोकन कर जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मछुआरों के नाम और गांव इस प्रकार हैं:

  • श्रीराम — ग्राम चकचटगन
  • रानी — ग्राम माटा कल्यानपुर
  • बसीर — ग्राम धांसड़
  • अर्जुन — ग्राम धांसड़

परिजनों की ओर से बताया गया कि उनके पुत्र/भाई गुजरात के ओखा/बेरावल समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

https://loktantralivetv.in/wp-content/uploads/2025/11/1951900-whatsapp-video-2025-11-27-at-41531-pm.mp4

2021 में पाक नौसेना ने पकड़ा था

परिवारों ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2021 में मछली पकड़ने के दौरान पाकिस्तानी नौसेना ने उन्हें भारतीय सीमा से पकड़ लिया था। इसके बाद से सभी को कराची की लांडी जेल में बंद कर दिया गया है। परिजन लगातार उनकी रिहाई के लिए प्रयासरत हैं।

गरीब मछुआरों की स्थिति गंभीर

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ये सभी मछुआरे बेहद गरीब और असहाय हैं। परदेश में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन करते थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनके घरों की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर होती जा रही है। ऐसे में उनकी शीघ्र रिहाई अति आवश्यक है।

सांसद ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बांदा के इन चारों मछुआरों की पाकिस्तान की लांडी जेल, कराची से रिहाई सुनिश्चित कराने हेतु उचित पहल की जाए।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →