बाराबंकी और आसपास के इलाकों से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। चर्लपल्ली (हैदराबाद) और गोरखपुर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का अब बाराबंकी में भी ठहराव होगा। शनिवार को ट्रेन पहली बार बाराबंकी स्टेशन पर रुकी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक यह ट्रेन हैदराबाद क्षेत्र को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ती है। अयोध्या-लखनऊ कॉरिडोर से हर दिन करीब 5,000 यात्री दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं, जिन्हें इस ठहराव से फायदा मिलेगा।

ट्रेन का समय
- 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर: शुक्रवार रात 9:45 बजे चर्लपल्ली से चलकर शनिवार तड़के करीब 2:03 बजे बाराबंकी
- 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली: रविवार सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलकर गोंडा होते हुए बाराबंकी पहुंचेगी
रास्ते के प्रमुख स्टेशन
ट्रेन काजीपेट, पेद्दापल्ली, बल्लारशाह, नागपुर, बैतूल, भोपाल, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और गोंडा होते हुए चलती है। इससे बाराबंकी के लोगों को नागपुर, भोपाल और हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन मिल गई है।






