गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

बाराबंकी में भीम आर्मी-आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

बाराबंकी में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्हें रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
बाराबंकी में भीम आर्मी-आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

बाराबंकी में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्हें रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारी गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके अलावा नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को कथित रूप से रोके जाने और उनकी सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के पीछे नहीं हटने पर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

बाद में भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। फिलहाल, धक्का-मुक्की के मामले में प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →