बस्ती जिले में पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने गन्ना किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई गांवों में खड़ी गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल की हालत देखने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारी खुद खेतों में पहुंचे और किसानों से बात की।
गोरखपुर के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया, गन्ना महाप्रबंधक लवकुश सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला, बभनान के वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक दिनेश राय और सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया।
इन गांवों में पहुंचे अधिकारी
- रुधौली चीनी मिल क्षेत्र: महुआ, खजुआ, गौतम करही, भरवलिया, कसैला
- गौर क्षेत्र: रनपुर बरेरिया, जीवधारीपुर, मुआपार, घाटमपुर, भीटी मिश्र, सरनागी, भाठा
गिरे गन्ने से क्या नुकसान
अधिकारियों ने बताया कि गन्ना गिरने से उसकी बढ़वार रुक जाती है, रस और चीनी की मात्रा घटती है और उत्पादन पर असर पड़ता है। गिरी फसल को जंगली जानवरों और चूहों से नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है।




