
#किसान

सुल्तानपुर: पुल निर्माण का मलबा न हटने से नाला जाम, सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र में बरौंसा-वीरसिंहपुर मार्ग पर पुल बनने के बाद अस्थायी रास्ते की मिट्टी और शटरिंग न हटने से कूरेभार-मझुई नाला जाम हो गया। तीन दिन की बारिश के बाद 11 गांवों के सैकड़ों बीघा धान के खेत डूब गए हैं।
मुख्य संपादक
रायबरेली: उफान पर सई नदी, बरचंदा गांव के पास 200 बीघा धान की फसल डूबी
रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में बरचंदा गांव के पास सई नदी का पानी खेतों में भरने से करीब 200 बीघा धान की फसल डूब गई है। रास्तों पर पानी भरने से बच्चों को स्कूल और लोगों को बाज़ार जाने में दिक्कत हो रही है। एसडीएम ने जांच के लिए टीम भेजने की बात कही है।
मुख्य संपादक
अयोध्या में 1.81 करोड़ से होगी नहरों की सिल्ट सफाई, रबी की सिंचाई से पहले 15 अक्टूबर से शुरू होगा काम
रबी 2026-27 में किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिले, इसके लिए अयोध्या और बाराबंकी की 449 किमी से ज़्यादा नहरों की सिल्ट सफाई होगी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने 1.81 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर की। काम 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच होगा।
मुख्य संपादक


