सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

बिहार बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर निलंबित

बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है।

P
Pawan Kumar

1 मिनट पटना

शेयर करें:
बिहार बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर निलंबित
बिहार में हालिया बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

पटना।

बिहार में हालिया बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने आपात स्थिति में कार्रवाई में देरी, पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था नहीं करने और स्थानीय स्तर पर समन्वय की कमी के आरोप में सात इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, बाढ़ के दौरान किए गए निरीक्षण में प्रभावित इलाकों में कर्मचारियों और जरूरी सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने की बात सामने आई। साथ ही आपात परिस्थितियों में कार्रवाई में देरी और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय नहीं होने की शिकायत भी मिली।

निलंबित अधिकारियों में सारण के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर, गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साजिद इकबाल, सहायक अभियंता सुनील कुमार, विनोद कुमार और मोहम्मद जावेद अंसारी तथा सारण के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर कुमार और गोपालगंज के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार शामिल हैं।

इस बीच गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। विभाग के मुताबिक सारण के रेवा घाट में नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से 177 सेंटीमीटर नीचे आ गया है और अब खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है। वैशाली के लालगंज में भी जलस्तर 130 सेंटीमीटर घटा है, हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। विभाग ने अगले 24 घंटे में लालगंज में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने की उम्मीद जताई है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →