**दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट ने भेजे इमरजेंसी सिग्नल, 7700 के बाद 7500 कोड**
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री उड़ान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक आपातकालीन संकेत भेजे। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान ने पहले 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया, जिसका इस्तेमाल विमान में गंभीर आपात स्थिति होने पर किया जाता है। इसके बाद विमान ने अपना निर्धारित रास्ता बदलना शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद उड़ान से 7500 स्क्वॉक कोड भी प्रसारित हुआ। एविएशन में 7500 कोड आमतौर पर विमान के हाईजैक या किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। इसके बाद विमान के रूट में बदलाव ने चिंता बढ़ा दी।









