फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही उड़ान में 30 सितंबर को हुए हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधानमंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने 3 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की।
उड़ान के बीच क्या हुआ था
उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू में कर लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना की जांच अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं।

शेख हमदान ने क्या कहा
मुलाकात के बाद शेख हमदान ने कहा कि उन्हें गर्व है कि स्मित उनकी टीम का हिस्सा हैं और देश की कहानी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि UAE करुणा, शांति और जीवन को महत्व देने वाला देश है। उन्होंने पायलट की जिम्मेदारी और यात्रियों की जान की परवाह को खास तौर पर सराहा।



