**जालंधर में अमित शाह की नशा विरोधी महारैली, देवी तालाब मंदिर में किए दर्शन**
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे, जहां वे परागपुर के पास NH-44 किनारे आयोजित भाजपा की नशा विरोधी महारैली को संबोधित करेंगे। रैली से पहले अमित शाह ने श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से रैली स्थल के लिए रवाना हुए।
रैली स्थल पर पहुंचने से पहले अमित शाह ने नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। शुरुआती तौर पर करीब 50 से 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजन की योजना बनाई गई थी, जिसमें लगभग 40 एकड़ में विशाल पंडाल और बाकी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित थी।






