सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लखनऊ में आयुष जायसवाल की पुस्तक ‘इंटरनल गुरु’ की लॉन्चिंग, कथक कलाकार अक्षय कुमार श्रीमाली रहे विशिष्ट अतिथि

लेखक एवं शास्त्रीय कलाकार आयुष जायसवाल की पुस्तक ‘इंटरनल गुरु: द साइंस ऑफ सेल्फ-ट्रेनिंग’ के उपलक्ष्य में लखनऊ में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, कथक कलाकार अक्षय कुमार श्रीमाली ने युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

ल

• संपादकीय डेस्क

1 मिनट लखनऊ

शेयर करें:

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

लखनऊ। लेखक एवं शास्त्रीय कलाकार आयुष जायसवाल की चर्चित पुस्तक ‘इंटरनल गुरु: द साइंस ऑफ सेल्फ-ट्रेनिंग’ के उपलक्ष्य में लखनऊ में एक विशेष साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य और प्रदर्शनकारी कलाओं से जुड़े कलाकारों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार कथक नृत्य जैसे कार्यक्रमों को तेजी से प्रमोट कर रही हैं। उसी क्रम में आयुष जायसवाल नेशनल और इंटरनेशनल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कथक कलाकार अक्षय कुमार श्रीमाली की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

रियाज़ और विज्ञान का मेल

आयुष जायसवाल की यह पुस्तक शास्त्रीय नृत्य एवं प्रदर्शनकारी कलाओं के विद्यार्थियों के लिए आत्म-प्रशिक्षण की एक वैज्ञानिक मार्गदर्शिका के रूप में प्रस्तुत की गई है। इसमें पारंपरिक रियाज को आधुनिक शारीरिक प्रशिक्षण, शारीरिक कार्यप्रणाली (बॉडी मैकेनिक्स) और गति नियंत्रण के वैज्ञानिक सिद्धांतों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक का उद्देश्य कलाकारों को गुरु की अनुपस्थिति में भी अपनी कला और तकनीक का स्वयं मूल्यांकन करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे शारीरिक थकान या चोट के जोखिम को कम करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कलाकारों, कला प्रेमियों और युवा साधकों ने आयुष जायसवाल के इस शोधपरक प्रयास की सराहना की। वक्ताओं ने इसे शास्त्रीय कला प्रशिक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उनका मानना था कि यह पुस्तक युवा कलाकारों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और बेहतर साधक बनने में मददगार साबित होगी।

— लखनऊ से संवाददाता राजकिशोर बारी की ग्राउंड रिपोर्ट

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →