नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2025 के क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में बड़ी कटौती की है। बोर्ड ने क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को 50 से घटाकर 30 कर दिया है। अब अपने संबंधित क्वेश्चन पेपर ग्रुप में 30 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2025 में क्वालीफाइड माना जाएगा। NBEMS के अनुसार संशोधित परिणाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के साथ साझा कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद करीब 6000 अतिरिक्त डॉक्टरों को स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे खाली पड़ी 1857 सीटों को भरने में मदद मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग क्वेश्चन पेपर ग्रुप के लिए 30 पर्सेंटाइल पर संशोधित कटऑफ अलग-अलग है। एनेस्थिसियोलॉजी में कटऑफ 249, क्रिटिकल केयर मेडिसिन में 254, ईएनटी में 247, मेडिकल में 175, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 180, माइक्रोबायोलॉजी में 306, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में 325, ऑर्थोपेडिक में 256, पीडियाट्रिक में 231, पैथोलॉजी में 238, फार्माकोलॉजी में 213, साइकियाट्री में 302, रेडियोडायग्नोसिस में 315, रेस्पिरेटरी मेडिसिन में 285 और सर्जिकल ग्रुप में 243 अंक कटऑफ निर्धारित किया गया है। NBEMS ने स्पष्ट किया है कि क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल घटने के बावजूद 23 जनवरी 2026 को घोषित क्वेश्चन पेपर ग्रुप-स्पेसिफिक रैंक में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को नया स्कोरकार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों को अब 30 पर्सेंटाइल के आधार पर क्वालीफाइड माना जाएगा, उन्हें संशोधित कटऑफ का लाभ मिलेगा, लेकिन उनकी पहले घोषित ग्रुप-स्पेसिफिक रैंक वही रहेगी। बोर्ड ने एडमिशन के दौरान MBBS से जुड़ी जानकारी के सत्यापन को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों द्वारा आवेदन में दर्ज किए गए सभी MBBS प्रोफेशनल परीक्षाओं के कुल अंकों का मिलान काउंसलिंग या संबंधित प्रवेश प्राधिकारी मूल दस्तावेजों से करेगा। जिन उम्मीदवारों की रैंक में टाई होने की स्थिति में MBBS अंकों का इस्तेमाल किया गया है, उनके स्कोरकार्ड में आवेदन के दौरान दर्ज अंक मौजूद रहेंगे। यदि दस्तावेज सत्यापन के दौरान जानकारी गलत पाई जाती है और उसी जानकारी का इस्तेमाल टाई तोड़ने के लिए हुआ है, तो उम्मीदवार की NEET SS 2025 की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसके अलावा NBEMS ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के किसी भी स्तर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल पाए जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ NBEMS, MCC या संबंधित काउंसलिंग अथॉरिटी कार्रवाई कर सकती है। ऐसे उम्मीदवारों का रिजल्ट सफल घोषित होने के बाद भी रद्द किया जा सकता है। किसी सहायता के लिए उम्मीदवार NBEMS हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।
NEET SS 2025: क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल घटकर 30, 6000 और डॉक्टरों को काउंसलिंग का मौका
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2025 के क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल में बड़ी कटौती की है। बोर्ड ने क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को 50 से घटाकर 30 कर दिया है। अब अपने संबंधित क्वेश्चन पेपर ग्रुप में 30 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक हासिल…
V
V K Singh
2 मिनट

##30Percentile##50Percentile##6000Candidates##6000Doctors##AdmissionNews##AdmissionUpdate##BreakingNews##CareerNews##CareerUpdate##Counselling2026##CounsellingNews##CounsellingUpdate##CutOff##CutOffUpdate##DM






