नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Flydubai विमान हादसे में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय कप्तान स्मित मच्छर की बहादुरी को सलाम किया है। नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बयान जारी कर कप्तान को “सच्चा हीरो” बताया।
नेतन्याहू ने पोस्ट में क्या कहा?

यह स्क्रीनशॉट X के आधिकारिक embed से लिया गया है

नेतन्याहू ने लिखा कि वह भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण बहादुरी को सलाम करते हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कप्तान ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली और एक बड़ी हवाई दुर्घटना टल गई।
इजरायली प्रधानमंत्री के अनुसार कप्तान की बहादुरी से इजरायली नागरिकों समेत विभिन्न देशों के कुल 174 लोगों की जान बची। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।
नेतन्याहू की मूल X पोस्ट देखें
दुबई से तेल अवीव जा रहा था विमान
Flydubai की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कथित तौर पर कप्तान पर हमला किया और विमान तेजी से नीचे आने लगा। यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।
भारतीय दूतावास के अनुसार घायल कप्तान को तबूक के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई। घटना के पीछे का उद्देश्य अभी जांच का विषय है। AP की विस्तृत रिपोर्ट