पटना में अनुष्का यादव ने तेज प्रताप के स्वास्थ्य की कामना की, विवाद पर बोलीं- इस बारे में कुछ नहीं कह सकती
पटना। बिहार की राजनीति से जुड़े तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के मामले में अनुष्का पहली बार कैमरे के सामने आईं। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव के स्वास्थ्य की कामना की और उनके लिए भगवान से प्रार्थना करने की बात कही। हालांकि, जब उनसे दोनों के बीच हुई कथित कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
अनुष्का यादव ने कहा कि वह तेज प्रताप यादव के लिए दिल से प्रार्थना करती हैं और उनके स्वास्थ्य की कामना करती हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनको दिल से धन्यवाद देती हूं। जो भी कंट्रोवर्सी हुई है, उसके लिए कुछ बोल नहीं सकती हूं। भगवान से उनके लिए प्रार्थना करती हूं।”



