मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

भाजपा महिला मौर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का ज़ोरदार स्वागत

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया।

M
Manawwar Shah

1 मिनट बिजनौर,

शेयर करें:
भाजपा महिला मौर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का ज़ोरदार स्वागत
गार्गी अग्रवाल का स्वागत करती महिलाएं

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का जोरदार स्वागत
नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय मोहल्ला नई बस्ती स्थित अपने आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और जमकर आतिशबाजी की।

गार्गी अग्रवाल के जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों और महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

गार्गी अग्रवाल ने जताया आभार

इस मौके पर गार्गी अग्रवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी। महिला मोर्चा को मजबूत करना और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए काम करूंगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार और सहयोग उन्हें नई ऊर्जा देता है। वह पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी।

स्वागत कार्यक्रम में अनीता रेखा सरोज कुसुम सुमन रानी सुनीता अग्रवाल कस कुसुम लता इंदु, पूजा, निक्की शर्मा, मोनिका, अलका, ज़िला मीडिया प्रभारी भाजपा दीपक गर्ग मोनू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, जगदीश कुमार शर्मा, नगराध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व नगराध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →