प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार **25 साल पूरे** होने के मौके पर देशवासियों के प्रति आभार जताया। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनका करीब ढाई दशक का राजनीतिक सफर पूरा हुआ है। केंद्र सरकार ने भी पीएम मोदी के 25 साल के लगातार नेतृत्व पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वह **140 करोड़ देशवासियों की और अधिक ऊर्जा के साथ सेवा** कर सकें। उन्होंने कहा कि आज वह जिस दायित्व पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है। उनके लिए जनता ही जनार्दन है। पीएम मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दिन को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा पड़ाव भी आएगा।
जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार



