**पिता की मौत के बाद 4 साल तक फ्रीजर में रखा शव, मलाड में सामने आया हैरान करने वाला मामला**
मुंबई के मलाड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 40 साल की एक महिला ने अपने 78 वर्षीय पिता की मौत के बाद उनका शव करीब चार साल तक एक डे-केयर सेंटर के फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की जून 2022 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। वह कैंसर से भी पीड़ित थे और डॉक्टर ने उनकी मौत को प्राकृतिक बताते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया था।
पुलिस के अनुसार, पिता की मौत के बाद बेटी उनका अंतिम संस्कार नहीं करना चाहती थी। परिवार कथित तौर पर शव को भविष्य में अमेरिका ले जाने की योजना बना रहा था और इसके लिए अमेरिका की एक संस्था से संपर्क किया गया था। परिवार शव संरक्षण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी ले रहा था और इसके लिए पैसे भी जुटा रहा था। जिस डे-केयर सेंटर में शव रखा गया था, वह करीब एक महीने पहले बंद हो चुका था और उसका फ्रीजर खाली था।



