सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

UP News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद CM योगी का बड़ा संदेश, महिला सुरक्षा पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान, यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी

P
Pawan Kumar

2 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
UP News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद CM योगी का बड़ा संदेश, महिला सुरक्षा पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा-अर्चना की।

UP News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को मां के तप, त्याग और संकल्प से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की साधना हमें सिखाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प के बल पर असंभव दिखाई देने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

 2017 से पहले और बाद के यूपी की तुलना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वर्ष 2017 से पहले और उसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे, लेकिन अब प्रदेश नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना रहा है।

सीएम योगी के मुताबिक, बीते साढ़े नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

 मिशन शक्ति से मजबूत हुआ महिला सुरक्षा तंत्र

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी व्यवस्थाओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत आधार दिया है।

इन पहलों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने और पुलिस व्यवस्था से सीधे जोड़ने पर जोर दिया गया है। सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी प्राथमिकता है।

 यूपी पुलिस में 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के साथ महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस बल में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से तीन महिला पीएसी बटालियनों का गठन भी किया गया है। ये बटालियन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर बनाई गई हैं।

‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा से लेकर महिला सशक्तीकरण तक लगातार काम कर रही है। उनके अनुसार, सरकार की नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिसमें महिलाएं सुरक्षित महसूस करने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ सकें।

सीएम योगी ने भरोसा जताया कि डबल इंजन सरकार की यह पहल ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में मदद करेगी। नवरात्रि के अवसर पर दिया गया उनका संदेश धार्मिक आस्था के साथ महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था और नारी सशक्तीकरण पर केंद्रित रहा।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →