सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

यूपी के 9.18 लाख किसानों को बड़ी राहत, CM योगी जारी करेंगे 483 करोड़ रुपये का कृषि अनुदान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 12 अक्टूबर को गोरखपुर से प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों के लिए 483 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान जारी करेंगे। यह सहायता बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जा रही है।

P
Pawan Kumar

3 मिनट गोरखपुर

शेयर करें:
यूपी के 9.18 लाख किसानों को बड़ी राहत, CM योगी जारी करेंगे 483 करोड़ रुपये का कृषि अनुदान
उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 483 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान जारी करेंगे।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 483 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने की योजना है। धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा, जिसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

 प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को भारी नुकसान

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में 9 अक्टूबर तक प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेलने वाले 9,18,091 किसानों को चिह्नित किया गया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में आए अर्नव चक्रवात के दौरान भी फसलों को नुकसान पहुंचा था। सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान देकर राहत पहुंचाने की तैयारी की गई है।

 पहले भी जारी हो चुकी है सहायता राशि

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, फसल क्षति के लिए जिलों को अग्रिम रूप से 169 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को 78.75 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान दिया जा चुका है। इसके अलावा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित परिवारों को 225.93 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है।

 किसानों को राहत देने पर सरकार का जोर

फसल बर्बाद होने से किसानों को खेती की लागत और अगली फसल की तैयारी में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कृषि निवेश अनुदान से प्रभावित किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जारी होने वाली राशि से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

और देखें →