बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

रेप के आरोप में 36 दिन जेल में रहे अभिषेक पोरेल को जमानत, चुंचुड़ा कोर्ट का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को कथित रेप और आपराधिक धमकी के मामले में बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुंचुड़ा कोर्ट ने उन्हें 36 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद जमानत दे दी है। पोरेल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। )…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
रेप के आरोप में 36 दिन जेल में रहे अभिषेक पोरेल को जमानत, चुंचुड़ा कोर्ट का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को कथित रेप और आपराधिक धमकी के मामले में बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुंचुड़ा कोर्ट ने उन्हें 36 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद जमानत दे दी है। पोरेल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। )

मामला कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वह करीब साढ़े तीन साल तक पोरेल के साथ रिश्ते में थी और दोनों के बीच शादी की बात हुई थी। बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के विदेश यात्रा पर जाने की बात भी शिकायत में कही गई थी।

23 जून को दर्ज हुई थी शिकायत

मेडिकल छात्रा ने 23 जून 2026 को मुगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 समेत कई धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को पोरेल की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने का भी निर्देश दिया था। यह निर्देश शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों और वीडियो के संभावित प्रसार से जुड़ी चिंता के बीच दिया गया था।

पोरेल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और शुरुआती तौर पर निचली अदालत से जमानत नहीं मिली थी। बाद में वह न्यायिक हिरासत में रहे। 31 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनकी तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की थी और नियमित प्रक्रिया के तहत जमानत याचिका दाखिल करने को कहा था।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में

जमानत मिलने के बावजूद मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। पोरेल ने बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL डेब्यू किया था। 2026 तक वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। IPL में उन्होंने 35 मैचों में 769 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। पहले आरोपों से इनकार किया है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →