सीतापुर में दंपती के खौफनाक अंत की कहानी सामने आई है। महज 22 दिन में उनके सपनों का घर टूट गया। 22 दिन पहले लव मैरिज की थी। अब फंदे से लटकती उनकी लाशें मिलीं। इश्क और मौत की यह कहानी महामाई मंदिर से जुड़ गई है। यूपी के सीतापुर में 22 दिन पहले लव मैरिज करने वाले दंपती की लाशें रविवार की सुबह पेड़ की डाल से लटकती मिलीं। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव की है। यहां महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिलीं। उनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई। ये लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे।बताया गया कि खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले ही शादी की थी। जिस महामाई मंदिर के पास उनकी लाशें मिलीं, 6 दिसंबर को इसी महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे।
22 दिन पहले जिस मंदिर में हुई थी लव मैरिज, अब वहीं मिलीं लाशें; प्यार से मौत तक की सनसनीखेज कहानी
सीतापुर में दंपती के खौफनाक अंत की कहानी सामने आई है। महज 22 दिन में उनके सपनों का घर टूट गया। 22 दिन पहले लव मैरिज की थी। अब फंदे से लटकती उनकी लाशें मिलीं। इश्क और मौत की यह कहानी महामाई मंदिर से जुड़ गई है। यूपी के सीतापुर में 22 दिन पहले लव
V
V K Singh
1 मिनट








