बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मतदान जारी, 20 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी DUSU Election 2026 के लिए आज, 18 सितंबर को मतदान हो रहा है। चार केंद्रीय पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5 और सचिव व संयुक्त…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मतदान जारी, 20 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी DUSU Election 2026 के लिए आज, 18 सितंबर को मतदान हो रहा है। चार केंद्रीय पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5 और सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए 4-4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

दो शिफ्ट में हो रहा मतदान

डीयू में मतदान दो शिफ्ट में कराया जा रहा है। दिन की कक्षाओं के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोट डाल रहे हैं, जबकि शाम की कक्षाओं के लिए मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 19 सितंबर को होगी।

इस चुनाव में ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के अलावा अन्य संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए ABVP ने यश डबास, NSUI ने विजय शंकर मीणा और AISA-SFI गठबंधन ने अनन्या रतूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा अश्मित कुमार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल और समीर कुमार भी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार

उपाध्यक्ष पद पर ABVP से इशू मौर्य, NSUI से वीर छत्रथ और AISA-SFI से अक्षत शिखर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अरन्या सिंह राठौड़ और दीपांशु शोकीन भी उम्मीदवार हैं।

सचिव पद पर 4 प्रत्याशी

सचिव पद के लिए ABVP ने रिया छावड़ी, NSUI ने नम्रता चौधरी और AISA-SFI ने स्टैंजिन डेसक्यॉन्ग को मैदान में उतारा है। पंकज कुमार भी इस पद के उम्मीदवार हैं।

संयुक्त सचिव पद पर भी 4 उम्मीदवार

संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह, NSUI के गोपाल चौधरी और AISA-SFI गठबंधन के बी परिजात उम्मीदवार हैं। इनके अलावा विशेष यादव भी चुनाव मैदान में हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस की अतिरिक्त तैनाती, पेट्रोलिंग, CCTV और जरूरत के अनुसार ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

19 सितंबर को होगी मतगणना

DUSU चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के परिणाम सामने आएंगे।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →