जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी, हाथरस
हाथरस। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हाथरस यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात संकेतों को समझने तथा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में यातायात प्रभारी अनूप यादव एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बच्चों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्ता तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के बारे में समझाया।



