नई दिल्ली। हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर 6 अक्टूबर 2026 से अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है।
घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर नया फ्यूल सरचार्ज ₹375 से ₹1,300 तक होगा। 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर ₹375, 501-1,000 किलोमीटर पर ₹600, 1,001-1,500 किलोमीटर पर ₹900, 1,501-2,000 किलोमीटर पर ₹1,150 और 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ₹1,300 सरचार्ज देना होगा।

इसका असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु, दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-कोलकाता जैसे लंबी दूरी के रूट पर भी पड़ेगा। वहीं, बेंगलुरु-चेन्नई जैसे कम दूरी वाले रूट पर नया सरचार्ज ₹375 होगा।



