बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

‘जेलर 2’ में रजनीकांत को विलेन बनने से मिथुन चक्रवर्ती ने किया था इनकार! रखी थी ये शर्त

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में विलेन का किरदार निभाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने शुरुआत में मना कर दिया था। रजनीकांत ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बताया कि मिथुन ने सवाल उठाया था कि वह उनके सामने विलेन बनकर उनसे मार क्यों खाएं।

Pawan Kumar
Pawan Kumar

2 मिनट luckhnow

शेयर करें:
‘जेलर 2’ में रजनीकांत को विलेन बनने से मिथुन चक्रवर्ती ने किया था इनकार! रखी थी ये शर्त
करीब तीन दशक बाद पर्दे पर फिर दिखेगी रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी, सुपरस्टार ने इवेंट में किया दिलचस्प खुलासा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती करीब तीन दशक बाद फिल्म ‘जेलर 2’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में दिखाई देंगे, जबकि मिथुन चक्रवर्ती विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में आयोजित ‘जेलर 2’ सुपर शो इवेंट में रजनीकांत ने खुलासा किया कि मिथुन ने शुरुआत में फिल्म में विलेन बनने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में वह एक खास शर्त पर इस भूमिका के लिए तैयार हुए।

 रजनीकांत के सामने मिथुन ने रखी थी शर्त

इवेंट में रजनीकांत ने बताया कि जब फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मिथुन चक्रवर्ती को विलेन का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने पहले मना कर दिया। मिथुन का कहना था कि वह रजनीकांत के बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके सामने विलेन बनकर उनसे मार नहीं खाना चाहते।

रजनीकांत के मुताबिक, बाद में वेव्स समिट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान मिथुन ने उनसे कहा कि अगर वह चाहें तो वे ‘जेलर 2’ में काम करने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत ने इस प्रस्ताव पर खुशी जताई, लेकिन मिथुन ने इसके साथ एक शर्त भी रख दी।

रजनीकांत ने बताया कि मिथुन ने साफ कहा कि फिल्म में न तो वह उनसे मार खाएंगे और न ही उन्हें गोली मारी जाएगी। इस पर रजनीकांत ने कहा कि वह निर्देशक से बात करके बताएंगे। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें लगा था कि मिथुन यह बात मजाक में कह रहे हैं।

1989 में पहली बार साथ आए थे नजर

रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती ने पहली बार 1989 की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में साथ काम किया था। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा फिल्म में रेखा और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में थे। इसके बाद दोनों 1997 की फिल्म ‘भाग्य देवता’ में भी नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत ने विशेष भूमिका निभाई थी।

 क्या है ‘जेलर 2’ की कहानी और स्टारकास्ट?

‘जेलर 2’, साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जबकि सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन इसका निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी नजर आएंगे। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विजय कार्तिक कन्नन और एडिटिंग का काम आर निर्मल ने संभाला है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →