मुंबई। मुंबई में सीएनजी से गाड़ी चलाने वालों की जेब पर फिर बोझ बढ़ गया है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिया है। अब मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी 89 रुपये प्रति किलो मिलेगी। नई दर 1 अक्टूबर से लागू हो गई है।
अप्रैल से 8 रुपये महंगी
अप्रैल से अब तक सीएनजी के दाम कुल 8 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से रोज़ गाड़ी चलाने वालों का मासिक खर्च बढ़ गया है।
किन पर पड़ेगा असर
इस बढ़ोतरी का असर मुंबई महानगर क्षेत्र के करीब 12.93 लाख वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ऐप आधारित कैब और निजी गाड़ियां शामिल हैं। ऑटो और टैक्सी चालक संगठनों की ओर से किराया बढ़ाने की मांग भी उठ सकती है।









