महाराष्ट्र में सूखे के गहराते संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राहुल गांधी से सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने और वहां के किसानों से सीधे बातचीत करने की अपील की है।
किसानों के लिए किन चीजों की मांग
नाना पटोले ने पत्र में किसानों की परेशानियों को विस्तार से उठाते हुए तत्काल राहत की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सूखे से फसलें बर्बाद हुई हैं और किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं।
- बर्बाद फसलों का तुरंत आकलन और मुआवजा
- किसानों के कर्ज पर राहत
- फसल बीमा का भुगतान जल्द हो
- प्रभावित गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था
- पशुओं के लिए चारे का इंतजाम
सैकड़ों तालुके सूखे की चपेट में
महाराष्ट्र में इस साल कई इलाकों में बारिश कम होने से हालात खराब हैं। राज्य सरकार 265 तालुकाओं को सूखाग्रस्त घोषित कर चुकी है और कई अन्य तालुकाओं में सर्वे चल रहा है। धाराशिव समेत मराठवाड़ा के कई जिलों में फसलें बर्बाद होने और किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।





