बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सपा ने घोषित किया दूसरा राज्यसभा उम्मीदवार, धनराज नथवानी को बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार के तौर पर धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने प्रो. राम गोपाल यादव को भी उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

P
Pawan Kumar

1 मिनट उत्तर प्रदेश

शेयर करें:
सपा ने घोषित किया दूसरा राज्यसभा उम्मीदवार, धनराज नथवानी को बनाया प्रत्याशी
Loktantra Live TV

**सपा ने घोषित किया दूसरा राज्यसभा उम्मीदवार, धनराज नथवानी को बनाया प्रत्याशी**

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

धनराज परिमल नथवानी उद्योग और खेल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में भी उनकी भूमिका रही है। वह राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं। परिमल नथवानी गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →