बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

SIR विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनावी नतीजों पर भी उठाइए सवाल

SIR विवाद को लेकर चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो चुनावी नतीजों पर भी सवाल उठाना चाहिए।

P
Pawan Kumar

1 मिनट

शेयर करें:
SIR विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनावी नतीजों पर भी उठाइए सवाल
Loktantra Live TV

**SIR विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनावी नतीजों पर भी उठाइए सवाल**

SIR को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के लगातार हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए हैं। 29 सितंबर को उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार SIR और चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। चिराग ने कहा कि अगर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं तो उन राज्यों के चुनावी नतीजों पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए, जहां विपक्ष के पक्ष में परिणाम आए हैं।

चिराग पासवान ने इसे विपक्ष की ओर से किया जा रहा “सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म” बताया और कहा कि ऐसा करना उचित नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने चुनाव आयोग को एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा था कि अगर आयोग के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त को जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि आयोग को मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर संदेह न रहे।

SIR पर विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने

SIR को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। 29 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, चुनाव आयोग ने अपने हालिया स्पष्टीकरण में कहा है कि अलग-अलग विचार और टिप्पणियां संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा हैं।

हालांकि, SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों पर राजनीतिक विवाद जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज और SIR से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →