मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, दिवाली तक कहां पहुंच सकती है कीमत?

6 अक्टूबर को सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज हुई। MCX पर सोना करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2.25 लाख प्रति किलो रही।

P
Pawan Kumar

1 मिनट mumbai

शेयर करें:
सोने-चांदी के भाव में गिरावट, दिवाली तक कहां पहुंच सकती है कीमत?
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 6 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली।

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 6 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 83 रुपये टूटकर 1,49,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 662 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 4,157 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.39 फीसदी गिरकर करीब 61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

हालांकि, लंबी अवधि में सोने की कीमतों को लेकर आउटलुक मजबूत बना हुआ है। J.P. Morgan Global Research के अनुमान के मुताबिक, 2026 के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस और 2027 में 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ऊंची बॉन्ड यील्ड फिलहाल सोने की तेजी पर दबाव डाल रही है। इसके बावजूद 4,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर सोने का टिके रहना निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत माना जा रहा है।

चांदी में भी तेजी की उम्मीद

चांदी को लेकर भी कुछ बड़े संस्थानों का आउटलुक सकारात्मक है। Citi ने शॉर्ट टर्म में चांदी के लिए 75 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य बरकरार रखा है, जबकि अगले 6 से 12 महीनों में इसके 90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। निवेश मांग में बढ़ोतरी, अमेरिकी फेड की संभावित नरम नीति और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारक कीमती धातुओं को आगे समर्थन दे सकते हैं। हालांकि, डॉलर, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां कीमतों की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगी।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →