अभिनेता इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज की घोषणा हुई है। जानिए कहां देखने को मिलेगी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह सीरीज और कब सामने आएगा इसका टीजर…‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी सीरीज और ‘स्पेशल 26’ व ‘ए वेड्नेसडे’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में इमरान हाशमी और शरद केलकर जैसे सितारे नजर आएंगे। आज सीरीज की घोषणा हो गई है। साथ ही सीरीज का टीजर कब आएगा ये भी बता दिया गया है।
इमरान हाशमी अब एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज सीरीज की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सीरीज की शूटिंग के दौरान की झलक देखने को मिलती है। जिसमें निर्देशक नीरज पांडे डायरेक्शन करते नजर आते हैं। साथ ही इमरान हाशमी और शरद केलकर समेत सीरीज की स्टारकास्ट अलग-अलग सीन में नजर आती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह सीरीज एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर होने वाली है। अनाउंसमेंट वीडियो में इमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर की यूनिफॉर्म में नजर आते हैं। जबकि शरद केलकर अलग-अलग अंदाज में दिखते हैं। फिलहाल अभी तक कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ वेब सीरीज का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर रिलीज; टीजर डेट भी तय
अभिनेता इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज की घोषणा हुई है। जानिए कहां देखने को मिलेगी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह सीरीज और कब सामने आएगा इसका टीजर…‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी सीरीज और ‘स्पेशल 26’ व ‘ए वेड्नेसडे’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे एक नई सीरीज…
V
V K Singh
1 मिनट








