बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दुकानदार गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को एक दुकानदार ने कथित तौर पर अपनी दुकान में रोक लिया और उसके साथ यौन अपराध किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दुकानदार गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को एक दुकानदार ने कथित तौर पर अपनी दुकान में रोक लिया और उसके साथ यौन अपराध किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सामान लेने दुकान गई थी बच्ची

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे नाबालिग बच्ची घर से स्कूल का सामान खरीदने के लिए निकली थी। रास्ते में एक दर्जी की दुकान पर वह पहुंची। आरोप है कि दुकानदार ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

PCR कॉल के बाद पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना रात में PCR कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला पुलिस थाने से भी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

POCSO समेत गंभीर धाराओं में FIR

मामले में आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में बताई जा रही है। पुलिस ने महिला थाने में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →