बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

दिल्ली में प्रदर्शन का असर! राजीव चौक, मंडी हाउस और ITO समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी किया नया अपडेट

दिल्ली में जारी आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी, हालांकि राजीव चौक, मंडी…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
दिल्ली में प्रदर्शन का असर! राजीव चौक, मंडी हाउस और ITO समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी किया नया अपडेट

दिल्ली में जारी आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी, हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

DMRC के अनुसार बंद किए गए प्रमुख स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले नवीनतम मेट्रो अपडेट जरूर जांच लें।

DMRC ने यह कदम राजधानी में चल रहे विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद उठाया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त यात्रा समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है और आगे का निर्णय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →