राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम के मिलान न होने पर उम्मीदवारों को सुधार का मौका दिया जाएगा।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एनटीए के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि CUET UG 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि किसी उम्मीदवार के आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम या अन्य विवरण मेल नहीं खाते हैं, तो उन्हें आवेदन के समय विवरण सुधारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने में सुविधा मिलेगी। छात्र CUET UG 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी और नोटिस के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जाकर देखते रहें।
मई में होगी CUET UG परीक्षा, नाम मिलान को लेकर NTA ने जारी की अहम एडवाइजरी; जानें क्या कहा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम के मिलान न होने पर उम्मीदवारों को…
V
V K Singh
1 मिनट








