गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों का पहुंचना जारी है। शाहरुख खान से लेकर परिणीति चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और रणवीर सिंह तक कई सेलेब्स गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनके दर्शन के…
गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों का पहुंचना जारी है। शाहरुख खान से लेकर परिणीति चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और रणवीर सिंह तक कई सेलेब्स गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनके दर्शन के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं।
परिवार के साथ पहुंचे शाहरुख खान
शाहरुख खान गणेश उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। शाहरुख ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौरान उनके बेटे आर्यन खान और अबराम खान नजर नहीं आए।
बप्पा की भक्ति में दिखीं परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं। अपनी अपकमिंग थ्रिलर सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज से पहले उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
परिणीति ने पंडाल से ही अपने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल भी किया और उन्हें बप्पा के दर्शन करवाए। इस दौरान वह पिंक शॉर्ट सूट और मैचिंग पैंट के साथ ग्रीन-पिंक शेड की चुन्नी में नजर आईं।
पत्नी सुप्रिया के साथ पहुंचे पृथ्वीराज सुकुमारन
मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी पत्नी सुप्रिया मेनन के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने पारंपरिक अंदाज में बप्पा की पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद का संकल्प
एक्टर रणवीर सिंह 17 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। सफेद चिकनकारी स्टाइल के कुर्ता-पायजामा में नजर आए रणवीर ने बप्पा से अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए आशीर्वाद लिया।
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करेंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके से जुड़ा बताया गया है।
गणेशोत्सव के दौरान इन सितारों के लालबागचा राजा के दर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।