गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने दो मासूम बच्चों को पार्किंग गैरेज से फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान

अमेरिका में खौफनाक वारदात! पिता ने 8 और 6 साल के मासूम बच्चों को पार्किंग गैरेज से नीचे फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान

Deepika

• Sr. Video Editor, Lucknow

2 मिनट अमेरिका

शेयर करें:
अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने दो मासूम बच्चों को पार्किंग गैरेज से फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही दो मासूम बच्चों को पार्किंग गैरेज से नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी छलांग लगाकर जान दे दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पिट्सबर्ग के पास माउंट लेबनान इलाके में मंगलवार, 3 नवंबर को हुई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय पैट्रिक लिंच और उसके दो बच्चों जेम्स (8) तथा कैरोलिन (6) के रूप में हुई है। पुलिस को म्यूनिसिपल बिल्डिंग के पीछे पार्किंग गैरेज के पास तीन लोगों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला दुर्घटना का नहीं लगा। अधिकारियों ने इसे संभावित हत्या और आत्महत्या की घटना मानकर जांच शुरू की।
नौकरी जाने के बाद तनाव में था पिता
रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों की मां अन्ना डीमेस लिंच ने बताया कि उनके पति की अगस्त में नौकरी चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। परिवार ने उन्हें पेशेवर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया था और उन्होंने थेरेपी के लिए अपॉइंटमेंट भी लिया था। हालांकि, यह मुलाकात घटना के अगले दिन निर्धारित थी।
दो स्कूल किए गए बंद
इस दर्दनाक घटना के बाद माउंट लेबनान स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बच्चों के स्कूलों में से दो प्राथमिक विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। प्रभावित छात्रों और शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजहों और परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से परिवार के प्रति संवेदना रखने की अपील की है। इस घटना ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →