लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर अपने परिजनों को छोड़ने या लेने जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। एयरपोर्ट पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर से पार्किंग की नई दरें लागू हो गई हैं। निजी कार और एसयूवी के लिए 8 मिनट तक पार्किंग मुफ्त रखी गई है, लेकिन कमर्शियल वाहनों के शुल्क बढ़ा दिए गए हैं।
नई व्यवस्था में दोपहिया, ऑटो, निजी कार, कमर्शियल कार और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। रोज आने-जाने वाले कर्मचारियों और टैक्सी चालकों के लिए मासिक पास की सुविधा भी है।

निजी वाहनों के नए रेट
- दोपहिया: 8 मिनट तक 50 रुपये, 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये, 24 घंटे तक अधिकतम 300 रुपये
- निजी कार/एसयूवी: 8 मिनट तक मुफ्त, 30 मिनट तक 150 रुपये, 1 घंटे तक 200 रुपये, 24 घंटे तक अधिकतम 1,000 रुपये
- ऑटो रिक्शा: 30 मिनट तक 80 रुपये, 1 घंटे तक 100 रुपये, 24 घंटे तक अधिकतम 500 रुपये
कमर्शियल और बड़े वाहन
- कमर्शियल कार: 8 मिनट के बाद से 200 रुपये, 24 घंटे तक अधिकतम 1,200 रुपये
- टेंपो, पिकअप, मिनी बस, बस, ट्रक: 8 मिनट तक 600 रुपये, 24 घंटे तक अधिकतम 3,000 रुपये
मासिक पास
स्टाफ के दोपहिया के लिए मासिक पास 300 रुपये और चारपहिया के लिए 800 रुपये का है। कमर्शियल टैक्सी और ऑटो के लिए 1,000 रुपये, कैश वैन के लिए 1,500 रुपये, क्रू वाहनों के लिए 8,000 रुपये, होटल वाहनों के लिए 15,000 रुपये और क्रूजर के लिए 20,000 रुपये का मासिक पास तय किया गया है।








