सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

Lucknow News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 नवंबर को करेंगी ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र 'गुलजार उपवन' का उद्घाटन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में आध्यात्मिक और राजयोग साधना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र “गुलजार उपवन” का उद्घाटन 28 नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया…

Vimlesh Kumar

• प्रधान संपादक, लखनऊ

2 मिनट

शेयर करें:
Lucknow News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 नवंबर को करेंगी ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र 'गुलजार उपवन' का उद्घाटन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में आध्यात्मिक और राजयोग साधना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र “गुलजार उपवन” का उद्घाटन 28 नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी संस्था द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी।

2021 में रखी गई थी आधारशिला

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज की राधा दीदी ने बताया कि राजधानी के सुल्तानपुर रोड पर स्थित यह विशाल राजयोग प्रशिक्षण केंद्र लगभग तीन एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इसकी आधारशिला वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी थी।
केंद्र का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और इसी फेज का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगी।
मुख्य कार्यक्रम 12:00 बजे शुरू होगा, जो लगभग 1 घंटे तक चलेगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

उद्घाटन समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। संस्था ने बताया कि लखनऊ और आसपास के लगभग 2500 लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
संस्था के अनुसार, राजयोग प्रशिक्षण केंद्र समाज के हर वर्ग के लिए आध्यात्मिकता और मानसिक शांति का महत्वपूर्ण साधन होगा।

विश्व एकता पर जोर

कटक से आए नखमल भाई ने बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक तनाव और वैश्विक चुनौतियों के बीच विश्व एकता और पारस्परिक विश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे समय में आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान मानव मन को शांति, स्थिरता और नैतिक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था कई वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही है और “गुलजार उपवन” इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →