फिल्ममेकर महेश भट्ट ने 20 सितंबर को अपना 78वां जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की तस्वीरें उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में महेश भट्ट घर पर परिवार के साथ केक काटते और जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बेटी पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और बेटे राहुल भट्ट भी दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में महेश भट्ट अपने बेटे राहुल और बेटी शाहीन के साथ बैठकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। वहीं, एक अन्य फैमिली फोटो में वह पत्नी सोनी राजदान, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट के साथ दिखाई दिए। पूजा भट्ट ने भी अपने पिता की एक क्लोज-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें महेश भट्ट के हाथ में एक बर्थडे कुकी नजर आई, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा था। परिवार की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी महेश भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, महेश भट्ट के इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनकी बेटी आलिया भट्ट और दामाद रणबीर कपूर नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में परिवार के कई सदस्य साथ दिखाई दे रहे हैं और इन तस्वीरों को फैंस का भी प्यार मिल रहा है। महेश भट्ट के जन्मदिन का यह फैमिली सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।